राहुल गांधी ने विधान सभा चुनाव के लिए दिया बड़ा एलान
चंडीगढ़, 27 जनवरी
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने आज जालंधर में एक बड़ी रैली को संबोधन करते हुए एलान किया है कि कांग्रस पार्टी इस बार भी मुख्य मंत्री का चेहरा एलान करके चुनाव लड़ेगी। फिलहाल उन्होंने चेहरे का एलान नहीं किया है। इस से पहले मुख्य मंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी ने भी अपने संबोधन में राहुल गांधी को कहा कि वे जिसे भी मुख्य मंत्री का चेहरा घोषित करेंगे उसे मंजूर किया जायेगा। फिलहाल देखना है कि कांग्रेस पार्टी किस नेता को मुख्य मंत्री का चेहरा घोषित करेगी। हालांकि राहुल गांधी ने कहा है कि इस के लिए लोगों के विचार लिये जायेंगे।
Comments
Post a Comment