शुगर मरीज़ों के लिए वरदान ऑर्गेनिक अंडा
भारत ही नहीं विदेशों में भी शुगर मरीज़ों को मिलेगा लाभ : डॉ. कंसल
करनाल, 7 मई, 2022
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एनिमल साइंस पोल्ट्री डॉ. एम् एल कंसल जो सेवामुक्त होने के पश्चात करनाल में पोल्ट्री फार्म चला रहे हैं. हाल ही में गुरु अंगद देव विश्वविद्यालय लुधिआणा प्रांगण में एलुमनी मीट के दौरान उप कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने एक समारोह में डॉ कंसल द्वारा रिसर्च करके विकसित किये गए ऑर्गेनिक अंडा डायाबीट का विमोचन किया.
इस अवसर पर विभिन्न गण्य मान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस अवसर पर डॉ कंसल ने बताया कि उन्होंने ऑर्गेनिक अंडा विकसित करने पूर्व उनकी अपनी शुगर लेवल 135 था जो कि ऑर्गेनिक अंडा खाने के पश्चात 84 के आसपास आ गया और उन्होंने शुगर के लिए दवाओं का सेवन भी बहुत काम कर दिया. उन्होंने बताया कि ऑर्गेनिक अंडा विकसित करने के लिए उन्होंने पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों फीड में पनीर डोडी, विजयसार, मेथी, जैसी वस्तुओं को शामिल कल मुर्गियों को दी जाने वाली फीड को पूरी तरह से आर्गेनिक कर दिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा की रोज़ाना दो ऑर्गेनिक अंडा सेवन करने से उनके बार बार पेशाब जाना, कमज़ोरी और याद्दाशत में कमी जैसे समस्याओं जोकि शुगर के मरीज़ों में पाई जाती है में काफी कमी आई और वह शारीरिक तौर पर भी अपने आप को तंदरुस्त महसूस करने लगे.
इस अवसर पर डॉ. एम् एल कंसल ने बताया कि उन्होंने अपने इस ऑर्गेनिक अंडा को मार्किट में डिबेट एग के नाम से लांच कर दिया है और शीघ्र ही देश के प्रमुख शहरों में इससे मार्किट कर देंगे। उन्होंने कहा की विटामिन और मिनरलज़ से भरपूर ऑर्गेनिक अंडा पूरी तरह से किसी भी प्रकार की बदबू से मुकत है. इस अवसर पर गुरु अंगद देव विश्वविद्यालय उप कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने उक्त आर्गेनिक अंडा का सेवन करने वाले लोगों के तजुर्बे भी रिलीज़ किये जिनमें दिनेश कुमार, राकेश भरद्वाज, डॉ व् क अग्गरवाल, चनप्रीत सिंह, डॉ राठी, डॉ जनक राज, डॉ डी स धाब्लणीअ, डॉ इस पी राणा, डॉ ए एस नंदा , डॉ दहिया व् डॉ रणजीत सिंह शामिल हैं.
चित्र :
गुरु अंगद देव विश्वविद्यालय लुधिआणा के उप कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह पूर्व प्रोफेसर एनिमल साइंस पोल्ट्री डॉ. एम् एल कंसल कंसल फूड्स करनाल के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा विकसित शुगर मरीज़ों के लिए वरदान ऑर्गेनिक अंडा डायाबीट का विमोचन करंट हुए साथ में अन्य वरिष्ठ शिक्षाविद दिखाई दे रहे हैं.

Comments
Post a Comment